रेप के आरोपी सऊदी डिप्लोमैट ने भारत छोड़ा
(International)
गुड़गांव में दो नेपाली महिलाओं से रेप का आरोपी सऊदी डिप्लोमैट भारत छोड़कर भाग गया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कथित तौर पर 2 नेपाली महिलाओं के साथ रेप और बंधक बनाकर रखने वाले माजिद अशूर ने भारत छोड़ दिया है। गुड़गांव में सऊदी डिप्लोमैट के घर से पिछले दिनों पुलिस ने 44 और 20 साल की दो नेपाली महिलाओं को छुड़ाया था। इन महिलाओं ने अशूर पर रेप करने और उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। आरोपी माजिद अशूर की उम्र 50 साल बताई गई। वह सऊदी एंबेसी के वीजा सेक्शन में डिप्टी हेड के तौर पर तैनात था। बताया जाता है कि एंबेसी में वह महत्वपूर्ण अफसर है, जिसके पास कई एडिशनल चार्जेज भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।