आयरलैंड के साथ भारत के रिश्ते होंगे मजबूत
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दो देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी आयरलैंड और अमेरिका का दौरा करेंगे। मोदी, पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद आयरलैंड जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। 60 साल बाद भारत से कोई प्रधानमंत्री आयरलैंड की यात्रा पर जा रहा है। मोदी आज संक्षिप्त यात्रा पर आयरलैंड की राजधानी डबलिन पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात वहां के ताओसीच (प्रधानमंत्री) एंडा कैनी से होगी। पंडित नेहरू 1949 और 1956 में आयरलैंड गये थे। आयरलैंड में भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात और बातचीत होगी। वहां करीब 25 से 30 हजार प्रवासी भारतीय रहते हैं। मोदी ने उम्मीद जतायी कि उनकी यात्रा से भारत एवं आयरलैंड के बीच आर्थिक संबंध और दोनों देशों के नागरिकों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी के लिए रवाना हो जायेंगे और स्थानीय समयानुसार कल शाम वहां पहुंचेंगे। वह वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन को संबोधित नहीं करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।