मोदी ने की शेख हसीना से मुलाकात
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश की अपनी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और उसे आगे बढ़ाने के रास्तों के बारे में काफी फलदायक चर्चा हुई। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री शेख हसीना से एक और फलदायक मुलाकात। हमने भारत-बांग्लादेश संबंधों के बारे में चर्चा की। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बीच यह तीसरी मुलाकात है। ताजा बैठक ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में दोनों देशों के बीच काफी समय से लंबित सीमा मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।