हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अघोषित संपत्ति के आरोप में फंस गए है.सीबीआई ने शनिवार सुबह-सुबह शिमला में उनके निजी आवास पर छापा मारा। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के 12 लोगों की टीम ने उनके घर में छानबीन की। हिमाचल और दिल्ली में कुल 11 जगह छापे मारे। वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत बेहिसाब संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। शनिवार को ही उनकी बेटी की शादी भी है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस पर अफसोस भी जाहिर किया कि बेटी की शादी थी, फिर भी छापा मारा। वीरभद्र पर आयकर धोखाधड़ी के भी आरोप हैं. आयकर विभाग उनके 2009 से 2012 तक संशोधित रिटर्न की जांच कर रहा है. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सेब के बगीचों से मोटी कमाई की है। वीरभद्र यूपीए-2 में इस्पात मंत्री थे. इसी दौरान उन पर लगभग छह करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप लगे थे. मामले में सीबीआई ने जून में ही वीरभद्र और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का केस दर्ज कर किया था. अब उसी की जांच के लिए छापा मारा गया
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।