चीन में बुधवार को शहीदी दिवस भी मनाया जा रहा था। इस बीच चीन के गुआंग्शी अलाके में 15 सीरियल ब्लास्ट हुए जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल होने की खबर है। हमलावरों अलग-अलग ठिकानों पर पार्सल बम रखे थे। अभी किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय मिडिया के अनुसार, पहला धमाका 3.30 मिनट पर हुआ। इसके बाद शाम को 5 बजे तक 15 सीरियल धमाकों की आवाज से पूरा गुआंग्शी इलाका थर्रा गया। सूत्रों के मुताबिक इस धमाकों में एक इमारत ढह गई।एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, ज्यादातर धमाके लियुझोउ शहर के आस-पास के इलाकों में हुए। इसमें बस स्टेंड, अस्पताल, जेल, सुपर मार्केट, सब्जी मंडी और हॉस्टल को निशाना बनाया गया। सीरियल धमाकों के लिए पार्सल बम का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर आम लोगों को पार्सल से दूर रहने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।