मोदी के समारोह के लिए वेतन देंगे भारतवंशी सांसद
(International)

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसदों के एक समूह ने मंगलवार को फैसला किया कि अगले महीने मिलने वाली वेतनवृद्धि को यहां वेंबले स्टेडियम में भारतवंशी समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित किये जाने वाले भव्य समारोह के लिए दान करेंगे। देश में सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वाले भारतवंशी सांसद कीथ वाज के नेतृत्व में लेबर पार्टी के साथी सांसदों वीरेंद्र शर्मा और सीमा मल्होत्रा ने कहा कि उनके द्वारा दिये गये चंदे से 13 नवंबर को होने वाले आयोजन में मदद मिलेगी। इंडो-ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के सदस्य स्टीव पाउंड ने भी उनके साथ हाथ मिलाया। लीसेस्टर ईस्ट से सांसद वाज ने कहा कि वेंबले में मोदी का समारोह ब्रिटिश-भारतीय समुदाय के लिए दिशा तय करने वाला क्षण होगा। काश यह लीसेस्टर में होता जो भारत के बाहर भारतीय मूल के लोगों की सर्वाधिक आबादी वाला शहर है, लेकिन आपको सबकुछ नहीं मिल सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।