अमेरिका ने पूर्वोत्तर सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ रहे विद्रोहियों के लिए 45 टन से ज्यादा हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराए हैं। अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने यहां इसकी पुष्टि की और बताया कि लड़ाकू विमानों की निगरानी में सी-17 विमानों ने सीरिया के हसाकेह प्रांत में हथियार और गोला-बारूद गिराए हैं, जिनमें गोला-बारूद के अलावा छोटे हथियार और ग्रेनेड भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हथियारों से भरे 1०० से ज्यादा बक्से हसाकेह प्रांत में गिराए गए हैं और यह सब सुरक्षित विद्रोहियों तक पहुँच गए हैं। हथियार सीरियाई अरब ग्रुप के लिए थे, जिनके नेताओं की जांच-पड़ताल की गई है और आईएस के खिलाफ लड़ाई में इन नेताओं को अमेरिका का समर्थन हासिल है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने आईएस के खिलाफ लड़ाई कर रहे विद्रोहियों को प्रशिक्षित करने की अपनी 5० करोड़ डॉलर की योजना को छोड़ने का फैसला किया था इसके बदले इस राशि का इस्तेमाल विद्रोही गुटों के कमांडरों को हथियार मुहैया कराने में किया जायेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।