केंद्र करेगा नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने का ऐलान कर दिया है। अगले वर्ष 23 जनवरी (नेताजी की जयंती) से ये फाइलें खुलनी शुरू हो जाएंगी। मोदी ने बुधवार को नेताजी के परिवार के 35 सदस्यों से सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद ट्विटर पर यह घोषणा की। मोदी ने उनसे करीब एक घंटे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे सरकारी आवास 7, रेसकोर्स रोड पर नेताजी के परिवार का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने सुभाष बाबू के परिवार के सदस्यों से कहा कि कृपया मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानें। उन्होंने अपने कीमती सुझाव मुझसे साझा किए। हमारी महत्वपूर्ण और गहन बातचीत हुई। मोदी ने परिवार के सदस्यों से कुछ उदाहरण भी साझा किए कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने कैसे नेताजी को याद किया इस बातचीत के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान नेताजी के परिवार के सदस्यों ने भारत सरकार के पास मौजूद फाइलों को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया। परिजनों को उम्मीद है कि ऐसा करने से 1945 में रहस्यमय तरीके से नेताजी के गायब होने से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।