पाकिस्तान में धार्मिक आजादी की स्थिति पर गहरी चिंता जाहिर करने संबंधी अमेरिकी विदेश विभाग की एक रिपोर्ट के बाद रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदारों में अग्रणी उम्मीदवार और सीनेटर ने पाकिस्तान को खास चिंता के देश (सीपीसी) के तौर पर चिन्हित करने का आह्वान किया है। वर्ष 2014 के लिए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी पर विदेश विभाग की रिपोर्ट जारी होने के बाद सीनेटर मार्को रूबियो ने एक बयान में कहा कि धार्मिक आजादी अमेरिकी विदेश नीति का मूल आधार होना चाहिए। दुनिया भर में धार्मिक आजादी की मिसाल कायम करने के लिए हमें अपने प्रयास दुगुने करने की जरूरत है। नीतियों को लागू करने के लिए देशों पर जोर डाला जाए जिससे कि धार्मिक आजादी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हो। उन्होंने कहा कि विदेश विभाग खास चिंता का देश (सीपीसी) घोषित करने जैसे उपाय करके अपने पास मौजूद तरीकों का इस्तेमाल धार्मिक आजादी के उल्लंघनकर्ताओं का नाम और उन्हें शर्मिंदा करने जैसे कार्यों के लिए नहीं करता। रूबियो ने अनुरोध किया कि धार्मिक आजादी उल्लंघनों के लिए प्रशासन को हर देश को फिर से चिन्हित करना चाहिए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।