चीन ने की नेपाल को सामान की आपूर्ति
(International)

नेपाल में भारत के साथ व्यापार के मार्ग मधेसियों के आंदोलन के चलते बंद होने के कारण पैदा हुए ईंधन के संकट से घिरी नई नेपाली सरकार पर दबाव कम करने के मकसद से चीन ने तिब्बत में अपने नये खुले सीमा मार्ग से गुरुवार को राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि नेपाल में भूकंप के समय नष्ट हो गये चीन-नेपाल जिलांग सीमा पारगमन मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है कि चीन ने इस सीमा के माध्यम से आज सहायक वस्तुओं और सामग्री की आपूर्ति की है। हुआ के मुताबिक चीन नेपाल के अनुरोध के हिसाब से उसे मदद देता रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।