रूस और अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने सीरिया में हमले के दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा कि रूस के अनुरोध पर समझौते के मुख्य हिस्सों को गुप्त रखा गया है लेकिन इसमें जमीनी स्तर पर दोनों तरफ से संवाद और हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमति हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने-अपने लक्ष्यों की खुफिया जानकारी साझा नहीं करेगी। कुक का कहना था कि इस समझौते में दोनों देश एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखेंगे। रूस 30 सितंबर से सीरिया पर इस्लामिक स्टेट को लक्ष्य बनाकर हवाई हमले शुरू कर दिया था। पिछले हफ्ते अमेरिका ने कहा था कि दोनों देशों के विमान एक ही युद्धक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे और वे कुछ ही मील की दूरी पर थे। अधिकारी सितंबर से ही इस तरह की समझौते की मांग कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।