पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आतंक फैलाने का आरोप
(International)
पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पाक ने कहा है कि वह पड़ोसी देश के साथ होने वाली अगली वार्ता में इसके सबूत के तौर पर उसे तीन डोजियर सौंपेगा। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चैधरी ने संवाददाताओं से कहा कि जब हम भारत से वार्ता करेंगे तो उसे इन डोजियर की प्रतियां सौंपेंगे। एक सवाल के जवाब में चैधरी ने कहा कि ये डोजियर इससे पूर्व अमेरिका को इसलिए सौंपे गए हैं, क्योंकि वह एक महत्वपूर्ण भागीदार है और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को इसका पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभी डोजियर की विषय वस्तु के बारे में खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। जब सरकार द्वारा इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा तो हम ऐसा करेंगे। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कल तीन अलग अलग डोजियर सौंपते हुए कराची, संघ शासित कबीलाई क्षेत्र (फाटा) और बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।