पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सोमवार को आए भीषण भूकंप से अब तक 266 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए। इस भूकम्प में जम्मू कश्मीर में एक किशोर की मौत हो गई जबकि लगभग 20 मिट्टी के घर ढह गए। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण केंद्र (यूएसजीएस) के मुताबिक रिक्टर पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई और इसका भू केन्द्र अफगानिस्तान में हिन्दुकुश के पहाड़ों पर फैयाजबाद से 82 किलोमीटर दक्षिण- पश्चिम में 196 किलोमीटर की गहराई में था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।