जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान भेजता है आतंकी-मुशर्रफ
(International)
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने माना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को धन और ट्रेनिंग देकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैला रहा है। मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने हितों के लिए भारत और अफगानिस्तान में आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। मंगलवार को एक इंटरव्यू में पूर्व सेनाध्यक्ष मुशर्रफ ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा और हक्कानी नेटवर्क जैसे कई आतंकवादी संगठनों को खड़ा किया। मुशर्रफ ने यह दावा भी किया कि हाफिज सईद को कश्मीर में उसकी भूमिका के लिए नायक की तरह सम्मान दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन, अयमान अल जवाहिरी, जलालुद्दीन हक्कानी को ट्रेनिंग देने के साथ अफगानिस्तान में अपना प्रभाव जमाने के लिए इस्तेमाल किया। मुशर्रफ को यह कहते हुए सुना गया कि धार्मिक आतंकवाद को हमने पाला पोसा और यह हमारे लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा, श्हमने सोवियत संघ को अफगानिस्तान से खदेड़ा, ओसामा को हमने टे्रनिंग दी और वह हमारा हीरो है। हाफिज सईद के साथ सीमापार कर कश्मीर में जेहाद छेड़ने वाले भी हमारे हीरो हैं।श् वर्ष 1999 में नवाज शरीफ का तख्तापलट का सत्ता हथियाने वाले मुशर्रफ ने कहा कि जलालुद्दीन हक्कानी भी हमारा हीरो था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। इन आतंकी संगठनों के अलग-अलग हित हैं और जिन्हें एक समान नहीं माना जा सकता। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री चैधरी अहमद मुख्तार ने भी कहा था कि ओसामा पाकिस्तान में उनके देश का मेहमान था और शीर्ष नेतृत्व को इसकी पूरी जानकारी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।