श्रीलंका में 34 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
(International)
श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी नावों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि मछुआरों को सोमवार रात श्रीलंका के उत्तरी तटवर्ती शहर तलयमन्नार और कंगेसंथूरई से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मछुआरों को जाफना और मन्नार में मत्स्य पालन निरीक्षण कार्यालयों को सौंप दिया गया है। कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध घुसपैठ करने वाले भारतीय मछुआरों के उपकरणों को जब्त करने के लिए श्रीलंकाई सरकार द्वारा कानून बनाने की योजना के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। तमिलनाडु में मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को पाक जलडमरूमध्य में कच्चाथिवू के पास दो अलग-अलग जगहों से 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मत्स्य विभाग के सहायक निर्देशक ने को बताया कि पुडुकोटई जिले के कोट्टाईपतीनम के रहने वाले 23 मछुआरों को श्रीलंका के तट से सटे नेदूंथीवू से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य को मछली पकड़ते समय कच्चाथिवू के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर दो नौकाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, सात को जब्त कर लिया और मछली पकड़ने के 40 जालों को नष्ट कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।