चीन की चेतावनी को अमेरिका ने किया दरकिनार
(International)
चीन की चेतावनी के बावजूद विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश के बाद लगे भड़काउ व्यवहार के आरोपों की परवाह न करते हुए अमेरिका के रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि वे क्षेत्र में अपने नौसैन्य अभियानों को जारी रखेंगे। कांग्रेस की सुनवाई के दौरान कार्टर ने सांसदों से कहा, उस क्षेत्र में हाल के दिनों में नौसैनिक अभियान होते रहे हैं और ये आगामी हफ्तों तथा महीनों में भी होंगे। उनसे दक्षिण चीन सागर में एक द्वीप के 12 मील के दायरे में अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश की खबरों के बारे में पूछा गया था। इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा करता रहा है। कार्टर ने एक सवाल के जवाब में कहा, जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देते हैं और जहां भी हमारे अभियान के लिए इसकी जरूरत होगी, हम वहां उड़ान भरेंगे, नौवहन करेंगे और अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा, हमने एशिया प्रशांत में अपने पुनर्संतुलन की एक प्रतिबद्धता की है, जो अमेरिका के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम समुद्र में काफी कुछ करने जा रहे हैं। हम उपस्थिति के मामले में काफी कुछ कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।