आईएस ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम किया
(International)
जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी विशेष सुरक्षा बलों की संयुक्त छापेमारी के बाद इस्लामिक स्टेट समूह ने चार इराकी कुर्द लड़ाकों का सिर कलम कर दिया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में यह खुलासा किया गया है। पिछले सप्ताह अमेरिका-कुर्द अभियान में आईएस के कब्जे से 70 लोगों को रिहा कराया गया था। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में इस अभियान को विफल बताने की कोशिश की गई है। इसमें वक्ता कहते हैं कि आक्रमणकारी सुरक्षाबल जिहादियों पर काबू पाने में नाकाम रहे। वीडियो में उन जगहों की तस्वीरें हैं जहां अभियान के दौरान हवाई हमले हुए थे। यह वीडियो चार लोगों के सिर कलम करने की तस्वीरों के साथ खत्म होता है। बताया जाता है कि ये लोग कुर्द सुरक्षा बल से थे। वीडियो में नारंगी रंग का जंपसूट पहने चार व्यक्तियों को बैठे दिखाया गया है जिनके हाथ पीछे की ओर बंधे हैं और काले कपड़े पहने चार नकाबधारी आतंकी छुरे ले कर खड़े हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सिर कलम करने की घटना कब हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।