देश में इन्टॉलरेंस को लेकर चल रही बहस में मुंबई पर हुए 2611 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भी कूद पड़ा है। सईद ने कहा है कि अगर शाहरुख को भारत में रहने में दिक्कत आ रही हो तो वे पाकिस्तान आकर रह सकते हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में माना था कि देश में इन्टॉलरेंस के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बाद, कुछ राजनेताओं ने शाहरुख को निशाने पर लिया था। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शाहरुख की फिल्में भारत में करोड़ों कमाती हैं और उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं है तो क्या है? सईद ने ट्विटर पर लिखा, श्श्स्पोर्ट्स, आर्ट्स और कल्चर के क्षेत्र में काम कर रहे मशहूर भारतीय मुस्लिम भी भारत में अपनी पहचान को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। कोई भी मुस्लिम, यहां तक कि शाहरुख खान, जो भारत में मुश्किलों और भेदभाव का सामना कर रहे हैं, वे इस्लाम की वजह से पाकिस्तान में आकर रह सकते हैं। श्श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।