भारत-नेपाल की सीमा पर तनाव जारी
(International)
नेपाली पुलिस की फायरिंग में भारतीय की मौत के बाद सीमाई इलाके में तनाव कम होता नहीं नजर आ रहा है। सीमा पर तैनात एसएसबी ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर भारतीय वाहन को मंगलवार से नेपाल जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। इस कड़ी कार्रवाई के बाद नेपाल में दैनिक वस्तुओं की कमी को पूरा करने को भारी संख्या में नेपाली नागरिक अपने वाहन समेत भारत के अंदर आ रहे हैं। नेपाल और भारत के बीच हमेशा से बेहतर रिश्ते रहे हैं। इधर कुछ दिनों से नेपाल के भीतर अशांत माहौल बना है, उसका असर सीमाई इलाके तक आ रहा है। कुछ दिन पहले नेपाल में प्रदर्शनकारियों द्वारा एक भारतीय ट्रक को जला दिया गया था। इस ट्रक के जलने के बाद नेपाल के प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और नेपाल में भारतीय वाहन के प्रवेश का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक भारतीय की मौत की खबर से सीमा पर तनाव बढ़ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।