आतंकी हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं
(International)
फ्रांस के पेरिस में हुए आईएसआईएस के हमले में 158 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। आईएस के हमले की पूरे विश्व में निंदा हो रही है। दुनिया भर के नेता आईएसआईएस के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं। पेरिस में हमले के बाद भारत में स्थित फ्रेंच दूतावास ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में पेरिस हमले पर चर्चा होगी। उधर, फ्रांस भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मनीष प्रभात ने कहा है कि आतंकी हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद कुछ लोगों ने हमसे मदद मांगी और उनकी सहायता की गई। हमले की व्यापकता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 0033140507070 है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।