प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा संपन्न करने के बाद शनिवार को तुर्की पहुंच गए। मोदी तुर्की में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जगुआर लैंड रोवर फैक्ट्री को देखने के बाद मोदी ने हीथ्रो हवाई अड्डे से तुर्की के एंटाल्या की उड़ान भरी। एंटाल्या में ही जी20 शिखर सम्मेलन रविवार से शुरू हो रहा है। ब्रिटेन से रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘ब्रिटिश जनता और सरकार के प्रति मेरा आभार। मेरी यात्रा के सभी पहलुओं का व्यक्तिगत तौर पर ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का खास तौर पर शुक्रिया। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एडरेगन की अध्यक्षता में होने वाले जी20 सम्मेलन में मोदी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत, सतत वृद्धि, विकास एवं जलवायु परिवर्तन, निवेश, व्यापार एवं ऊर्जा जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।