पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड की पहचान
(International)
फ्रांस के अधिकारियों ने पेरिस हमलों के संदिग्ध मुख्य मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। पीटीआई के हवाले से खबर है कि अधिकारियों ने प्रमुख मास्टरमाइंड के तौर पर बेल्जियम के रहने वाले अब्दुल हामिद अब्बाउद की पहचान की है। इससे पहले फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस पर आतंकवादी हमलों के बाद रात में तकरीबन 170 जगहों पर तलाशी ली और 23 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 100 से ज्यादा लोगों को नजरबंद किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।