फ्रांस ने सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। पेरिस में दो दिन पहले आतंकी हमले के बाद फ्रांस की यह पहली जवाबी कार्रवाई है। रविवार रात फ्रांस के फाइटर जेट्स ने अमेरिकन इंटेलिजेंस की मदद से सीरिया के रक्का शहर में 20 से ज्यादा बम गिराए। यह आईएसआईएस हेडक्वार्टर्स माना जाता है। उधर, अमेरिकी फाइटर जेट्स ने भी सोमवार को पहली बार इस्लामिक स्टेट के सैकड़ों ऑयल ट्रकों पर हवाई हमले किए। अमेरिका और फ्रांस की जवाबी कार्रवाई के बाद आईएसआईएस ने धमकी भरा नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो में कहा गया कि वॉशिंगटन में भी पेरिस जैसे हमले करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।