केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पांच दिन की चीन यात्रा पर बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे और पेरिस हमलों की पृष्ठभूमि में दोनों देशों में सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की कोशिश के बीच वह सीमा पार से आतंकवाद का मुकाबला करने सहित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। करीब एक दशक की अवधि में राजनाथ सिंह चीन का दौरा करने वाले पहले गृह मंत्री होंगे। उनका बीजिंग में चीन के अधिकारियों के साथ बातचीत का कार्यक्रम है। बीजिंग के बाद वह शंघाई भी जाएंगे जो चीन का प्रमुख वित्तीय केंद्र है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।