मलेशिया पुलिस की लीक हुई एक रिपोर्ट से काफी चैंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुआलालंपुर में होने वाले 18 दक्षिण एशियाई देशों के सम्मेलन आसियान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट सरनी आईएसआईएस ने अपने 10 आत्मघाती हमलावर भेजने की साजिश रची है. एक मलेशियाई न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, खालिद ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस की गुप्त रिपोर्ट में आईएसआईएस और फिलीपींस में मौजूद एक आतंकी संगठन की मीटिंग का जिक्र था, जिसमें हमले की योजना बनाई गई थी. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि आईएसआईएस ने आत्मघाती हमलावरों को रवाना कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मलेशिया में आतंकी हमले की साजिश के इनपुट पहले भी मिले हैं. पुलिस ने यह खुफिया रिपोर्ट 16 नवंबर को तैयार की थी. सुरक्षा को देखते हुए 2000 सेना के जवान तैनात किए गए थे जबकि 2500 अन्य जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाई रहेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।