रूस ने सीरियाई सीमा पर अपने एक लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के बाद तुर्की पर योजनाबद्ध तरीके से उकसाने का आरोप लगाया क्योंकि बचाए गए पायलट ने दावा किया है कि उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी गई कल की घटना के बाद कूटनीतिक उथल-पुथल बढ़ने के बाद अंकारा ने तनाव को कम करने का प्रयास किया है और उसके नाटो सहयोगियों ने संयम बरतने की अपील की है। मास्को ने कहा कि रूस और सीरिया के विशेष बलों ने विमान मार गिराए जाने से पहले उसमें से कूदे दो में एक पायलट को जीवित बचाया है। हालांकि उन्होंने पुष्टि की है कि दूसरे पायलट और उन्हें बचाने के लिए भेजे गए एक सैनिक की मौत हो गयी है। अपने पहले साक्षात्कार में बचाए गए पायलट कोंस्टैनटिन मुराखतिन ने रूसी सरकारी मीडिया को बताया कि तुर्की लड़ाकू विमान द्वारा उसके विमान को मार गिराए जाने से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गयी थी। सीरिया में मास्को के सैन्य ठिकाने पर कैमरे की ओर पीठ किए गए, मुराखतिन ने कहा, कोई चेतावनी नहीं थी, ना ही रेडियो के जरिए और ना ही दृश्य रूप में। कोई संपर्क नहीं हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।