पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश बिना किसी पूर्व शर्त के भारत के साथ बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि स्थाई शांति के लिए पाकिस्तान वार्ता को राजी है. पाकिस्तान के टीवी चैनल जिओ न्यूज ने ऐसा दावा किया है. नवाज शरीफ ने ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान समेत सभी पड़ोसी देशों से दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखना चाहता है. नवाज शरीफ और डेविड कैमरन ने आतंकवाद के खतरे का मिल-जुलकर सामने करने का संकल्प जताया. नवाज शरीफ ने हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हुए हालिया पेरिस हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शकिार रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।