पेरिस हमले में एक और गिरफ्तार
(International)
पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक महिला को पेरिस हमलों के सिलसिले में आरोपी बनाए गए एकमात्र व्यक्ति के मध्यस्थ से संदिग्ध संपर्क के चलते गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जांच से जुड़े दो अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर जांच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार की गई महिला मध्यस्थ व्यक्ति की साथी है। महिला का नाम उजागर नहीं किया गया। हमलों में आरोपी बनाए गए व्यक्ति के मध्यस्थ (25) को आतंकवादरोधी पुलिस ने दक्षिणी पेरिस के मलाकॉफ स्थित मकान से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस व्यक्ति का नाम भी उजागर नहीं किया गया है। कुछ घंटे बाद पुलिस इस संदिग्ध के साथ सेंट-देनिस स्थित एक अन्य अपार्टमेंट में तलाशी लेने गई। पुलिस ने वहां से इस व्यक्ति की साथी को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति और इसकी साथी को पश्चिमी पेरिस में हिरासत में ले लिया गया है। यह व्यक्ति जवाद बेनदाउद के संपर्क में था, जिस पर अब्देलहामिद अबाउद को आवास मुहैया कराने के प्रारंभिक आरोप लगे हैं। अबाउद पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों का संदिग्ध साजिशकर्ता है। इन हमलों में 130 लोग मारे गए थे। मध्यस्थ व्यक्ति को पुलिस अब तक सिर्फ नशीले पदार्थों के तस्कर के रूप में जानती थी। वह अबाउद की रिश्तेदार हसना के संपर्क में भी था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।