आईएस के निशाने पर पीएम मोदी
(International)
दुनिया भर के लिए दहशत का पर्याय बन रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब भारत की ओर रुख करने की बात कही है। आईएस ने अपने ताजा घोषणा पत्र में भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने का ऐलान किया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन के प्रमुखों ने अपनी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए योजना भी तैयार कर ली है। इस घोषणपत्र में आईएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसमें लिखा है कि भारतीय प्रधानमंत्री हथियारों की पूजा करते हैं। वह अपने लोगों को मुसलमानों के खिलाफ लड़ाने के लिए तैयार भी कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।