फ्रांस में बंद हो सकती हैं 160 मस्जिदें
(International)
पेरिस में आईएसआईएस के हमले के बाद फ्रांस में मौजूद 160 मस्जिदों को अगले कुछ माह में बंद किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इन मस्जिदों में धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर चरमपंथ की शिक्षा दी जाती है। अल जजीरा के अनुसार, फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड कैजनेब ने बुधवार को बताया कि आपातकाल के अंतर्गत मिले अधिकारों के तहत पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन मस्जिदों को बंद किया गया। सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।