बांग्लादेश में हिंदुओं के मेले पर हमला
(International)
बांग्लादेश में शनिवार को हिंदुओं के मंदिर और धार्मिक मेले पर हमला हो गया। मेले में जुटे हिंदुओं पर ग्रेनेड फेंके गए और सिलसिलेवार कई धमाके हुए। बम धमाकों और गोलीबारी में में 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह जगह राजधानी ढाका से 415 किमी दूर दिनाजपुर जिले में हुआ। पुलिस का कहना है कि, जिस वक्त मंदिरों में हमला हुआ उस दौरान रासमेला नाम का प्रोग्राम चल रहा था।स्थानीय पुलिस अधिकारी अब्दुल मजीद के मुताबिक इस घटना के बाद अब तक 5 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दें कि आइएसआइएस पिछले साल से बांग्लादेश में अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। पिछले एक साल में इंटरनेट पर धर्म की आलोचना करने वाले 4 लोगों की हत्या की जा चुकी है। पिछले महीने इटली मूल के एक डॉक्टर और एक जापानी मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन सभी घटनाओं की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आइएसआइएस ने ली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।