रूस ने आईएस पर किया पनडुब्बी से मिसाइल हमला
(International)


रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने मंगलवार को कहा कि भूमध्य सागर स्थित एक पनडुब्बी से खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सीरिया में पहली बार रूस ने मिसाइल से हमला किया है। शोइगु ने कहा, ‘मिसाइल सीरिया के राका शहर में स्थित आईएस के दो मजबूत ठिकाने को निशाना बनाकर दागा गया। कैलिबर मिसाइल को पनडुब्बी रोस्तोव ऑन डॉन से दागा गया।’ उन्होंने कहा कि हमले में आईएस के रणनीतिक ठिकाने, हथियार भंडार और तेल भंडार नष्ट हो गए। पनडुब्बी से मिसाइल दागने की योजना के बारे रूस ने पहले ही इजरायल और अमेरिका को जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा कि वहीं रूसी वायु सेना ने तीन दिन पहले सीरिया में तीन सौ हवाई हमले किए थे जिसमें छह सौ से अधिक विभिन्न प्रकार के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।