अमेरिका ने आईएसआईएस पर किए 9000 हवाई हमले
(International)
अमेरिका ने बीते एक साल में आईएसआईएस पर 9000 हवाई हमले किए हैं। इन आंकड़ों का खुलासा करते हुए यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने सोमवार को कहा कि आईएस के खिलाफ अब जंग पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी। अगली बारी आतंकियों के नेताओं की है। वे अपना प्रोपेगैंडा नहीं फैला सकेंगे। ओबामा ने सोमवार को अपने डिफेंस हेडक्वार्टर्स पेंटागन से 8 मिनट की स्पीच के दौरान ये बातें कहीं। ओबामा यहां नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के टॉप ऑफिसर्स से मीटिंग करने आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।