(India)
इंडियन कोस्ट गार्ड के बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी ने सोमवार को डीआईजी बीके लोशाली को बर्खास्त कर दिया। उन पर यह कार्रवाई फरवरी में एक कार्यक्रम में दिए गए एक बयान के लिए की गई है। लोशाली ने कहा था, ‘मैं आपको बता दूं मुझे उम्मीद है कि आप सबको 31 दिसंबर की रात याद होगीइ हमने पाकिस्तान को उड़ा दिया था मैं गांधीनगर में ही था और रात में मैंने आदेश दिया कि बोट को उड़ा दो। हम उन्हें बिरयानी खिलाना नहीं चाहते।’ उनकी यह टिप्पणी गुजरात के समुद्र में एक पाकिस्तानी बोट में आग लगने और विस्फोट होने की घटना से जुड़ी थी।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।