भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने अपने नए प्री-पेड ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन कॉल दरों में 80 फीसदी तक की कटौती की है। प्री-पेड ग्राहक अब 10 पैसा प्रति मिनट की दर पर बात कर सकेंगे। बीएसएनएल के प्रवक्ता के अनुसार, प्री-पेड ग्राहकों के लिए दरों में 80 फीसदी तक कमी की गई है। नए ग्राहकों के लिए सस्ती एवं सुलभ सेवा के वायदे के तहत प्रति मिनट और प्रति सेकेंड का प्लान जारी किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती 60 दिन की वैधता के साथ अब 37 रुपये के प्रति मिनट प्लान के तहत अपने नेटवर्क में लोकल-एसटीडी कॉल की दर 10 पैसा प्रति मिनट होगी, जबकि बाहरी नेटवर्क में लोकल-एसडीटी की कॉल दर 30 पैसा प्रति मिनट होगी। वहीं, 36 रुपये के प्रति सेकेंड प्लान के तहत अपने नेटवर्क में लोकल-एसटीडी की कॉल दर एक पैसा प्रति तीन सेकेंड और बाहरी नेटवर्क में 2 पैसा प्रति तीन सेकेंड होगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।