नेपाल में मधेशियों के साथ बातचीत
(International)
नेपाल में मौजूदा राजनीतिक संकट को जल्द हल करने के लिए मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और आंदोलनकारी मधेशी सहमत हो गए हैं। नए संविधान के विरोध में मधेशी आंदोलन और भारत से लगी सीमा पर नाकेबंदी के चलते वहां राजनीतिक संकट कायम है। नेपाली कांग्रेस (एनसी) और यूनाइटेड मधेशी डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूएमडीएफ) के प्रतिनिधियों की एनसी अध्यक्ष सुशील कोइराला के निवास पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें मौजूदा मुद्दों और तराई क्षेत्र में जारी हिंसा पर चर्चा की गई। नेपाली कांग्रेस ने मधेशी फ्रंट से संविधान संशोधन प्रक्रिया के जरिए संकट हल करने में मदद करने का आग्रह किया। इस संबंध में संसद में विधेयक पेश किया गया है। फ्रंट से विधेयक को लेकर सहमति बनाने को कहा गया। उससे कहा गया कि विधेयक में उसकी मांगों समेत संशोधन की बात है। जवाब में फ्रंट ने प्रांतों के सीमांकन में संशोधन को लेकर एनसी से स्पष्ट खाका पेश करने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।