प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक रूसी अधिकारी ने उस समय आगे बढ़ने से रोका जब वह खुद को दिए जा रहे गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान आगे बढ़ गए जबकि उस समय उनके वहां पहुंचने के बाद भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई जा रही थी. जब प्रधानमंत्री आगे बढ़े तब रूसी सेना की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के तहत ‘जन गण मन’ की धुन बजाई जा रही थी. आगे बढ़ रहे मोदी को एक रूसी अधिकारी ने विनम्रतापूर्वक वापस बुलाया. जब सेना का बैंड नुकोवा द्वितीय हवाई अड्डे पर भारत के राष्ट्रगान की धुन बजा रहा था तब एक रूसी अधिकारी के संकेत के बाद मोदी चलने लगे.... हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री जब आए तो एक रूसी अधिकारी ने अपने हाथ से इशारा किया. ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी ने इसका अन्य अर्थ निकाला और चलना शुरू कर दिया. अधिकारी ने शायद बैंड को धुन शुरू करने के लिए ऐसा इशारा किया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।