पाकिस्तान ने बांग्लादेश से अपनी महिला राजनयिक को वापस बुलाया
(International)

पाकिस्तान ने बांग्लादेश से अपनी एक महिला राजनयिक को यह सूचना मिलने के बाद वापस बुला लिया है कि उसका मंगेतर चरमपंथी है, जिसके विरूद्ध जासूसी का मुकदमा चल रहा है। यह जानकारी बुधवार को बांग्लादेश के एक अधिकारी ने दी। महिला राजनयिक फरीना अरशद पाकिस्तान उच्चायोग में द्वितीय सचिव थीं। उन्हें कल दोपहर बाद इस्लामाबाद वापस बुलाया गया। वहीं बांग्लादेश ने दो दिन पहले उनकी वापसी की मांग की थी। यह जानकारी बांग्लादेश विदेश विभाग के अधिकारी ने दी। राजनयिक के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तानी उच्चायोग ने कोई जवाब नहीं दिया। राजनयिक और उनके मंगेतर के बारे में पहले समाचार पत्रों में खबरें छपी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।