इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध रूस ने मिलाया तालीबान से हाथ!
(International)

रूस ने इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध अपने पुराने शत्रु अफगानिस्तान तालिबान से हाथ मिलाया है किन्तु उससे वह केवल गुप्तचर सूचनाओं का आदान प्रदान करेगा। विदेशी मीडिया के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय की महिला प्रवक्ता मारिया जरवारोवा ने बताया कि मास्को और अफगानिस्तान तालिबान के बीच सम्पर्क केवल इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध लड़ाई के लिए उसकी गतिविधियों के बारे में गुप्तचर सूचनाओं के आदान प्रदान के उद्देश्य से होगा। वहीं अमेरिका के एक सैन्य कमान्डर ने पिछले महीने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की संख्या तीन हजार बताई थी। पुतिन रुस तथा काकेशश और पूर्व सोवियत संघ के अन्य देशों से हजारों की संख्या में जेहादियों के सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट के साथ लड़ने से चिन्तित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।