दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश करके इस सिलसिले में वायुसेना के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी को सेना से निकाल दिया गया है। ऐसी खबर है कि इस पूर्व सैनिक को फांसने के लिए आईएसआई की ओर से किसी महिला का इस्तेमाल किया गया था। दिल्ली पुलिस ने सैन्य खुफिया विभाग और वायुसेना की लायजनिंग यूनिट के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में इस जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।