बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकवादी घटनाओं की आशंका के चलते नए साल के मौके पर होने वाली आतिशबाजी और समारोह रद्द कर दिए गए हैं. बुधवार को देश के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कहा कि समारोह को रद्द करने का फैसला श्मिलने वाली जानकारी के आधार पर किया गया. इसी हफ्ते, मंगलवार को बेल्जियम की पुलिस ने नव वर्ष समारोह के मौके पर हमले की कथित साजिश रचने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।