भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह समझौता एक दूसरे के परमाणु स्थलों पर हमले करने से रोकने वाला है। दोनों देशों ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में अपने कूटनीतिक माध्यमों से अक दूसरे की जेलों में कैदियों (मछुआरों व असैन्य कैदी) की सूची का आदान प्रदान भी किया। परमाणु प्रतिष्ठानों से जुड़े समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को दस्तखत किया गया था और यह 27 जनवरी 1991 को अमल में आया था। इसके अनुसार दोनों देशों को हर साल एक जनवरी को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और स्थलों की सूचना देनी होती है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का भी आदान-प्रदान किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।