‘पठानकोट मामले में जांच जारी, सच सामने आएगा’
(International)
पठानकोट के वायुसेना प्रतिष्ठान पर हुए आतंकी हमले के मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की है। नवाज शरीफ ने कैरी को बताया है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच सामने आएगा। शरीफ ने कैरी को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी और देश पर आतंकी हमले के लिए किसी कीमत पर करने नहीं देगा। जॉन कैरी ने भी शरीफ से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता जारी रहनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।