डेविड कैमरुन का फैसला: अंग्रेजी सीखें मुस्लिम महिलाएं नहीं तो छोडे UK
(International) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने कड़े नियम का जिक्र करते हुए कहा कि अब ब्रिटेन में रहने के लिए मुस्लिम महिलाओं को अंग्रेजी सीखनी होगी. उन्होंने कहा कि हर साल होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा पास करने के बाद ही मुस्लिम महिलाएं ब्रिटेन में रह सकती हैं. कैमरुन ने विदेशी मुस्लिम महिलाओं के संदर्भ में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि आमतौर पर ब्रिटेन में जीवनसाथी वीजा के तहत रहने आयी महिलाओं को अंग्रेजी की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश में रहने के लिए अच्छीन अंग्रेजी जानना आवश्यक है. उन्होंने यह साफ संकेत दिया है कि जो मुसलिम महिलाएं अंग्रेजी नहीं सीख सकेंगी, उनके इंग्लैंड में रहने व बसने की संभावना पर असर पड़ेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।