आतंकवादियों ने एक बार फिर पाकिस्तान में अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। दिल्ली से 800 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा सूबे के शहर चारसदा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. ये हमला बाचा खान यूनिवर्सिटी के अदंर हुआ है. बाचा खान यूनिवर्सिटी के अंदर एक के बाद एक सात धमाके हुए हैं. आतंकियों ने करीब एक घंटे तक कैंपस के अंदर लगातार फायरिंग और धमाके किए.
आतंकियों ने छात्रों पर हमला बोल दिया। आतंकियों की तादाद 6 से 8 बताई जा रही है। हमले के दौरान बचाए गए छात्रों ने बताया था कि आतंकियों ने 30 से 40 छात्रों के सिर में गोली मार दी। हमले में 20लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बाईट- शौकत यूसुफ, पूर्व सांसद मंत्री पाकिस्तान
कैंपस में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों को बचाने के लिए सुरक्षाबल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अब तक 6आतंकी मारे जा चुके हैं और अब यूनिवर्सिटी की इमारतों पर सेना का केंट्रोल है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।