ओलांद आज से अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर
(International)
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद आज से अपने तीन दिवसीय भारत दौरे का आगाज करेंगे. यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे तथा कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे. आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले ओलांद फ्रांस के पांचवें नेता होंगे. परेड में पहली बार ऐसा होगा, जब फ्रांस के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ राजपथ पर मार्च करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।