बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को हाल ही में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुपम काफी भावुक हो गए। सोमवार को जब इस बात की घोषणा की गई कि अनुपम को इतना बड़ा सम्मान दिया जाएगा, तो अनुपम ने फौरन अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी ट्विटर के जरिए शेयर की।
इस घोषणा के बाद अनुपम खेर का एक 6 साल पुराना ट्वीट अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 6 साल पहले किए इस ट्वीट में अनुपम खेर ने पद्म पुरस्कारों का मजाक बनाया था। अनुपम ने अपने इस ट्वीट में लिखा था, हमारे देश में अवॉर्ड मजाक का सिस्टम बनकर रह गए हैं, इनमें विश्वसनीयता बाकी नहीं रह गई है, चाहें पद्म अवॉर्ड हों या फिल्म अवॉर्ड। अब जब अनुपम खेर को पद्म भूषण दिए जाने की घोषणा हुई तो उनका सुर ही दूसरा नजर आया।
अनुपम ने अवॉर्ड को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन में एक मील का पत्थर है और इसे पाकर वो खुश ही नहीं बल्कि कृतज्ञ भी हैं। अपने दिल की बातें अनुपम ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आखिरी दिन खुलकर बताई। अनुपम ने कहा यह सम्मान पाकर महसूस होता है कि मुझे सिर्फ एक्टर नहीं बने रहना हैं। अभी समाज के लिए बहुत कुछ करना हैं। मैं आज बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने देश को इसके लिए धन्यवाद कहता हूं। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान हैं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।