पठानकोट में पाकिस्तान से आ रहे धमकी भरे कॉल
(India) पठानकोट हमले के बाद पठानकोट और आसपास के लोगों को पाकिस्तान से लगातार कॉल आ रहे है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है हालांकि कुछ लोग पाकिस्तान का नंबर देखकर कॉल अटेंड नहीं करते है परन्तु जो फ़ोन कॉल अटेंड होता है उससे धमकी मिलती है ऐसा ही एक केस देखने को मिला पठानकोट में जहां संजय पूरी नाम के शक्श को पाकिस्तान से फ़ोन आया जिसमें काफी देर गाली गलोच के बाद फ़ोन कॉल करने वाले ने धमकी दी ।

संजय पूरी नाम के शक्श को फ़ोन कॉल पर पाकिस्तान से किसी शक्श ने काफी गाली गलोच के बाद धमकी दी जिसकी शिकायत उसने पुलिस स्टेशन में करवा दी है संजय पूरी के मुताबिक़ पाकिस्तान से कॉल अटेंड करने के बाद जो शक्श दूसरी तरफ था उसने पाकिस्तान से जंग तक की धमकी दी और हिन्दुस्तानिओं को बहुत आपत्तिजनक शब्द कहे जिसकी रिकॉर्डिंग की एक सी डी बनाकर पुलिस को दे दी गई है।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।