तुर्की की सेना को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में राजधानी अंकारा में 28 लोग मारे गए। इस आतंकी कार्रवाई में 61 अन्य लोग घायल भी हैं। गवर्नर मेहमत किलीक्लार के हवाले से सीएनएन तुर्क और एनटीवी चैनलों ने बताया कि हमला सेना के वाहनों के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया था उधर, उप प्रधानमंत्री नुमन कुरतुलमस ने मीडिया को बताया कि धमाका सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किस तरह की गाड़ी में विस्फोटक रखकर धमाके की योजना बनाई गई थी। राष्ट्रपति तैयिप इरडोगन ने इस धमाके पर गहरा दुख जताते हुए आशंका जताई कि ये काम जिहादियों या कुर्द विद्रोहियों का हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।