पठानकोट हमले में पाक ने निभाई औपचारिकता
(International)
पठानकोट में भारतीय वायु सेना बेस पर आतंकी हमले मामले में पाकिस्तान ने अज्ञात आतंकियों के खिलाफ औपचारिक केस दर्ज किया है। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पठानकोट हमले की जांच के क्रम में गुजरांवाला के आतंक निरोधी थाने में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302, 309 और 301 और आतंक निरोधी कानून के सेक्शन 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय के उप सचिव ऐतजाजउद्दीन इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता हैं, उन्होंने अपनी शिकायत में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दिए गए उन मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया है, जिससे आतंकियों ने हमले के दौरान बात की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब जांच दल इस मामले को देखेगा। अगर कोई गिरफ्तार होता है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।